उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा ब्रेकिंग…: नोएडा के सेक्टर 12 में दिल्ली पुलिस अफसर के बेटे-बेटी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे को पीटा, थाने का घेराव

नोएडा(फेडरल भारत नेटवर्क): सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी का बेटा और बेटी बताया जाते हैं।
इस बीच आरोपितों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शनिवार को सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 24 थाने का घेराव किया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 12 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावार सरस्वती का परिवार रहता है। किसी बात को लेकर उनके बेटे का विवाद हो गया।
बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस में तैनात एक बड़े अफसर के बेटे और बेटी ने मिलकर घर में घुसकर सत्यनारायण के बेटे को बुरी तरह से पीटा और घायल कर दिया। इस संबंध में सेक्टर 24 थाने में मामला दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को सुबह भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार किया है, दोनों दिल्ली पुलिस में हैं।

Mukesh Pandit

Related Articles

Back to top button
Close