×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण में फिर हासिल किया पहला स्थान, जानिये कैसे किया ये मुकाम हासिल

ग्रेटर नोएडा: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने जनशिकायतों के निस्तारण में एक और उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, गौतमबुद्धनगर के 24 थानों ने भी इस प्रक्रिया में प्रथम रैंक प्राप्त की। यह लगातार पांचवां महीना है जब पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

आईजीआरएस पोर्टल सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, और उनका शीघ्र समाधान किया जाता है। जनशिकायतों के निस्तारण में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का यह स्थान नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का प्रमाण है। यह नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ाने में मदद करता है।

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में हर शुक्रवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती सन्दर्भों की समीक्षा की जाती है, जिससे शिकायतों के समाधान में निरंतर सुधार हो रहा है और रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है।

इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आईजीआरएस सेल की टीम को 21,000 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

पुरस्कृत टीम के सदस्य निम्नलिखित हैं:

निरीक्षक उमेश चन्द्र नैथानी (आईजीआरएस प्रभारी)

उप निरीक्षक रमाशंकर उपाध्याय

कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशान्त यादव

मुख्य आरक्षी पूनम वर्मा

कांस्टेबल अमित कुमार सिंह

मुख्य कांस्टेबल मोनिका चौधरी

कांस्टेबल विजय सिंह

मुख्य कांस्टेबल पूजा चौहान

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close