×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

पहलगाम हमले के बाद BJP सांसद का बयान: पाकिस्तानी लड़कियों की नागरिकता पर उठाए सवाल ! 

नोएडा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद का अब एक नया रूप सामने आ रहा है।

दुबे ने उन पाकिस्तानी लड़कियों का मुद्दा उठाया जो शादी के बाद भारत आईं लेकिन अब तक भारतीय नागरिकता से वंचित हैं।

5 लाख से अधिक पाकिस्तानी महिलाएं बिना नागरिकता के भारत में

निशिकांत दुबे ने दावा किया कि करीब 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी महिलाएं भारत में रह रही हैं, जिनकी अभी तक नागरिकता प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने इसे आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और सवाल उठाया कि इन “अंदर घुसे दुश्मनों” से कैसे निपटा जाए।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सख्ती

यह बयान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं।

वीजा रद्द कर भारत ने दिखाई सख्ती

हमले के जवाब में भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तान के नागरिकों को दिए गए सभी दीर्घकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर बाकी सभी वीजा रद्द कर दिए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

भारतीय नागरिकों की वापसी

एएनआई से बात करते हुए, पाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुल 850 भारतीय नागरिक भारत वापस लौट आए हैं। इस दौरान, रविवार को 116 भारतीय नागरिक अपने घर लौटे।

पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी

रविवार को 237 पाकिस्तानी नागरिक भी अपने देश वापस लौट गए। यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच सामने आया है, जिसमें नागरिकों की आवाजाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close