CM योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, कहा- विकसित भारत का नया रूप सभी ने देखा !

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि भारत की नीति स्पष्ट है कि वह पहले किसी को नहीं छेड़ता। लेकिन अगर कोई भारत के हितों पर चोट करता है या हस्तक्षेप करता है, तो भारत उसे छोड़ता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने यह बात गुरुवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 543 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर कही।
भारत की आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि विकसित भारत का नया रूप सभी ने देखा। उन्होंने कहा कि भारत किसी के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता, लेकिन अगर
कोई उसकी संप्रभुता में हस्तक्षेप करता है या चुनौतियाँ खड़ी करता है, तो भारत उसे करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहता। भारत अब अपनी सुरक्षा और सम्मान के प्रति सजग है।
भारत की शक्ति का विश्वव्यापी संदेश
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बीते दिनों भारत की शक्ति का अहसास न केवल देश ने बल्कि पूरी दुनिया ने भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारत अपनी ताकत और आत्मनिर्भरता से विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाए रखेगा। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक का योगदान अहम है।
सृजन में प्रदेश की उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले आठ वर्षों मेंप्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग आठ लाख युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार दिया गया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में 40 हजार से अधिक नियुक्तियाँ शामिल हैं। वर्ष 2024 में माध्यमिक शिक्षा विभाग में आठ शिक्षकों का चयन हुआ, जिनमें से गुरुवार को 550 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
शिक्षकों के प्रति मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि प्रदेश और देश का भविष्य उज्ज्वल बन सके।