×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

दिल्ली में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा CRPF जवान गिरफ्तार !

नोएडा: देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

इस बार यह शख्स कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जवान निकला है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस जवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई

गिरफ्तार जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था।

जानकारी के अनुसार, मोती राम साल 2023 से पाकिस्तान को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी भेज रहा था।

वह यह सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIOs) को देता था, जिसके बदले उसे विभिन्न माध्यमों से पैसा भी मिलता था।

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, पूछताछ जारी

NIA की टीम ने उसे दिल्ली से दबोचा और बाद में गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितनी और किस प्रकार की जानकारी पाकिस्तान को भेजी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर खतरा

एक सुरक्षा बल के जवान द्वारा इस तरह की जासूसी न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा भी है। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई हैं।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close