×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पद्म सम्मान का दूसरा चरण: राष्ट्रपति मुर्मु ने 68 हस्तियों को किया सम्मानित

नोएडा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण में 68 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। इनमें प्रसिद्ध लोकगायिका स्व. शारदा सिन्हा सहित 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म सम्मान प्रदान किया गया।

पिछले महीने 71 हस्तियों को मिला था सम्मान

इससे पहले 28 अप्रैल को पद्म पुरस्कारों के पहले चरण में 71 गणमान्य व्यक्तियों को पद्म सम्मान दिया गया था। इस वर्ष कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है, जिनमें से 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है।

गणतंत्र दिवस से पहले हुई थी घोषणा

पद्म पुरस्कारों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। इन सम्मानों के जरिए देश ने कला, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा, विज्ञान, शिक्षा, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया ।https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1927343976513671609?t=Bg5O8eb1AG4vtM46VoiAXQ&s=19

 

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close