×
उत्तर प्रदेशओडिशागौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टबिहारराजनीतिराज्य

ओडिशा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ट्रंप का न्योता ठुकराने की वजह बताई !

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 21 जून 2025 को ओडिशा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पीएम मोदी ने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।

ओडिशा सरकार के 1 साल पूरे, राज्य स्तरीय समारोह में पीएम मोदी हुए शामिल

यह कार्यक्रम ओडिशा में नई सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

18,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाएं समर्पित कीं।

इनमें बुनियादी ढांचे, सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थीं। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य ओडिशा को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेंगे।

ट्रंप का न्योता ठुकराया, क्योंकि आना था महाप्रभु की धरती पर

सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि दो दिन पहले वह G7 समिट के सिलसिले में कनाडा में थे। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर अमेरिका आने का न्योता दिया।

लेकिन पीएम मोदी ने उस निमंत्रण को यह कहकर ठुकरा दिया: “मैं महाप्रभु की धरती पर आ रहा हूं, इसलिए आपका निमंत्रण नहीं स्वीकार कर सकता।” उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता का प्रेम ही उन्हें यहां खींच लाया है।

सरकार बनते ही श्रीमंदिर के चारों द्वार खुले

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनते ही श्रीमंदिर के चारों द्वार खोले गए, और रत्न भंडार भी खोला गया, जो करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था का सम्मान है।

ओडिशा – भारत की विरासत का दिव्य सितारा

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा: ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा का चमकता सितारा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत जब अपनी विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है, तो ओडिशा की भूमिका और भी अहम हो जाती है।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close