×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्मेलन, वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद !

नोएडा : सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में 23 और 24 जून को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर के 300 से अधिक कुलपति, निदेशक और उच्च शिक्षा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य है – भारत की भूमिका को केंद्र में रखते हुए भविष्य की उच्च शिक्षा की रूपरेखा तैयार करना।

“भविष्य की उच्च शिक्षा की कल्पना: भारत की महत्वपूर्ण भूमिका” होगी थीम

इस दो दिवसीय सम्मेलन की थीम रखी गई है – “भविष्य की उच्च शिक्षा की कल्पना: भारत की महत्वपूर्ण भूमिका”।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

सम्मेलन में वीवीआईपी मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार रात सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

इसमें DCP, ADCP, ACP और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

सम्मेलन स्थल और आसपास के क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सम्मेलन स्थल, एमिटी यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक नियंत्रण, वीवीआईपी मूवमेंट और संवेदनशील बिंदुओं की पहले से पहचान कर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

हालांकि सुरक्षा कारणों से उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई, लेकिन तैयारियाँ राष्ट्रपति स्तरीय दौरे के बराबर की जा रही हैं।

 

 

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close