×
crimeUncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

चाइल्ड पीजीआई नर्सिंग परीक्षा का परिणाम जुलाई में, 80 पदों पर होगी नियुक्ति

नोएडा: नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई की नर्सिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

80 नर्सिंग पदों पर इसी माह पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी है कि जुलाई के तीसरे सप्ताह तक नर्सिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान कुल 80 पदों पर नियुक्ति की जाएगी ताकि मरीजों को बेहतर सेवा दी जा सके।

उत्तर कुंजी पर आए दावे, जांच को भेजे गए एम्स

अभ्यर्थियों द्वारा दी गई आपत्तियों को लेकर परीक्षा समिति ने सभी दावों की जांच दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों को सौंपी है। रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है, जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

27 अप्रैल को हुई थी परीक्षा, 4419 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

चाइल्ड पीजीआई की नर्सिंग परीक्षा 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कुल 5768 अभ्यर्थियों में से 4419 ने परीक्षा दी, जबकि 1349 अनुपस्थित रहे।

तकनीकी कारणों से पहली परीक्षा हुई थी रद्द

मार्च माह में पहली बार आयोजित की गई परीक्षा तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अप्रैल में दोबारा परीक्षा कराई गई।

उत्तर कुंजी 72 घंटे के भीतर हुई जारी

परीक्षा के बाद संस्थान ने 72 घंटे के भीतर उत्तर कुंजी जारी कर दी थी, जिस पर पांच से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज की। अब इन दावों की पुष्टि के बाद ही अंतिम परिणाम तय होगा।

मरीजों को जल्द मिलेगा लाभ

संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही परिणाम घोषित होगा, चयनित नर्सिंग स्टाफ की जल्द ज्वाइनिंग कराई जाएगी। इससे चाइल्ड पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close