×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा का पुराना हाउसिंग प्रोजेक्ट अब पटरी पर, 1450 परिवारों को मिला आशियाना

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16बी स्थित आरजी लग्जरी होम्स के 1450 फ्लैट खरीदारों का 11 वर्षों का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है।

बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद उन्हें उनके सपनों के आशियाने की चाबी सौंपी जाएगी।

 रजिस्ट्री कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और स्टांप एवं रेवेन्यू विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। खरीदारों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन होगा, जो वर्षों से अपने घर की प्रतीक्षा कर रहे थे।

 468 अन्य खरीदारों के लिए भी जल्द खुलेगा रास्ता

सोसाइटी के शेष 468 फ्लैटों के लिए बिल्डर ने ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) हेतु आवेदन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि ओसी मिलने के बाद इन खरीदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू हो सकेगी।

 2010 में लॉन्च हुआ था प्रोजेक्ट, 2014 में देने का था वादा

बिल्डर ने 2010 में आरजी लग्जरी होम्स प्रोजेक्ट लॉन्च किया था और 2014 तक फ्लैट देने का वादा किया था। लेकिन फंडिंग की कमी के कारण काम बीच में ही रुक गया, जिससे हजारों खरीदारों को भारी निराशा झेलनी पड़ी।

 आंदोलन और कानूनी लड़ाई के बाद आया समाधान

खरीदारों ने समय-समय पर प्रदर्शन और शिकायतें कीं, जिससे मामला 2014 में एनसीएलटी (National Company Law Tribunal) तक पहुंच गया। लंबी प्रक्रिया के बाद अब जाकर 1450 फ्लैट की रजिस्ट्री और चाबी वितरण संभव हो सका है।

रजिस्ट्री और चाबी वितरण में ये प्रमुख लोग रहेंगे मौजूद

इस समारोह में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की जनरल मैनेजर (बिल्डिंग) स्नेहलता, विधायक तेजपाल नागर, अतिथि प्रवीण खंडेलवाल और IIFL (इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड) के सीईओ प्रवीण खुल्लर भी उपस्थित रहेंगे।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close