×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज सोसाइटी में मेंटेनेंस की ग़ुंडागर्दी, कर्मचारियों ने बिजली मांगने पर निवासियों को पीटा, अब पुलिस ने किया ये हाल 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-1 सोसाइटी में एक चिंताजनक घटना सामने आई, जब मेंटेनेंस स्टाफ और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

यह विवाद किसी सामान्य बहस का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसमें मेंटेनेंस टीम के कुछ सदस्यों द्वारा सोसाइटी के निवासियों से खुलेआम मारपीट की गई, जोकि पूरी तरह से ग़ुंडागर्दी को दर्शाने वाला कृत्य है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और मारपीट में शामिल चार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया।

ये है मारपीट करने वाले गुंडे 

पुलिस ने जिन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं:

रविंद्र पुत्र जबर सिंह – निवासी: सेक्टर-3, बी ब्लॉक, थाना बिसरख | उम्र: लगभग 33 वर्ष

सोहित पुत्र देवेंद्र सिंह – निवासी: ग्राम दुजाना, थाना बादलपुर | उम्र: लगभग 30 वर्ष

सचिन कुंतल पुत्र बीरी सिंह – निवासी: मथुरा | वर्तमान पता: अवध अपार्टमेंट, बरौला, सेक्टर-49, नोएडा | उम्र: लगभग 27 वर्ष

विपिन कसाना पुत्र चंद्रपाल सिंह – निवासी: ग्राम नगला सैंथली, थाना जारचा | उम्र: लगभग 27 वर्ष

घटना के बाद सोसायटी में रोष 

यह घटना केवल एक झगड़ा नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक और सुरक्षा संबंधित मुद्दा बन गई है। सोसाइटीज में रहने वाले हजारों परिवारों का यह मानना होता है कि उन्हें एक सुरक्षित वातावरण मिलेगा — खासकर जब वे मेंटेनेंस के नाम पर नियमित शुल्क दे रहे हों।

लेकिन जब वही मेंटेनेंस स्टाफ, जो सेवा देने के लिए रखा गया है, ग़ुंडागर्दी पर उतर आए, तो यह बेहद चिंता का विषय बन जाता है।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close