×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

पूर्वांचल रॉयल पार्क: लिफ्ट संचालन को लेकर AOA और कंपनी अधिकारियों की अहम बैठक

नोएडा : सेक्टर-137 पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी में लिफ्ट संचालन को लेकर चल रही समस्याओं पर चर्चा के लिए एओए (AOA) और लिफ्ट कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की गाजियाबाद स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सोसाइटी निवासियों ने लिफ्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

बच्चों की हर मंजिल की बटन दबाने की आदत बनी समस्या

बैठक के दौरान यह मुद्दा सामने आया कि कई बार बच्चे लिफ्ट में चढ़ते समय सभी मंजिलों की बटन दबा देते हैं, जिससे लिफ्ट की गति बाधित होती है और समय की बर्बादी होती है। इस पर कंपनी ने आश्वासन दिया कि एक नए सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से इस समस्या को जल्द ही हल किया जाएगा।

एआरडी सिस्टम और बिजली कटौती का मुद्दा

निवासियों ने पावर कट के दौरान लिफ्ट के ठीक से न चलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एआरडी (ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस) सिस्टम की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। इस पर अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेने और समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।

माइक सिस्टम को लेकर भी उठे सवाल

लिफ्ट में लगे माइक सिस्टम के उपयोग को लेकर भी सवाल पूछे गए। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि अगर लिफ्ट में कोई व्यक्ति फंस जाता है तो माइक बटन को कम से कम 5 सेकंड तक दबाना आवश्यक होता है, तभी सिस्टम एक्टिव होता है। इस जानकारी के अभाव में कई लोग सिस्टम का सही उपयोग नहीं कर पाते।

लिफ्ट से जुड़ी शिकायतें दर्ज, समाधान का भरोसा

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जो भी कमियां निवासियों द्वारा सामने लाई जा रही हैं, उन्हें दर्ज किया जा रहा है और कंपनी उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक करीब एक घंटे तक चली और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close