×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

बिहार की सियासत में नया मोड़, जन सुराज में शामिल हुए मनीष कश्यप ! 

नोएडा : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी अपने चरम पर है। इस बीच एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है।

चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है।

जन सुराज पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर की मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं, जिससे यह खबर सार्वजनिक हुई।

बिहार की हकीकत से परेशान, मनीष ने चुना नया रास्ता

जन सुराज में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने साफ कहा कि आज बिहार की सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। “यहां आम नागरिक सुरक्षित नहीं है, हर तरफ अराजकता का माहौल है।

अगर सच में बिहार को बदलना है, तो जन सुराज को मौका देना होगा,” उन्होंने कहा। उनका यह बयान स्पष्ट करता है कि वह बदलाव की राजनीति की ओर रुख कर चुके हैं।

नई उम्मीद, नया नारा: “फिर से नया बिहार बनाएंगे

मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “बुझी हुई आश जलायेंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।”

उनके इस संदेश से साफ है कि वह बिहार के युवाओं, बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों को लेकर नई सियासी लड़ाई में उतर चुके हैं।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close