×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा में दंपति ने लगाई फांसी, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बता दें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में रहने वाले एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इस दर्दनाक घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन बच्चों के माता-पिता थे दंपति

जानकारी के मुताबिक, यह दंपति तीन बच्चों के माता-पिता हैं। घटना के समय बच्चे घर पर ही मौजूद थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह घटना बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल, पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है। घटना ने इलाके में सन्नाटा और शोक का माहौल बना दिया है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक तनाव या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close