×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नोएडा में साइबर ठगी : इंजीनियर से 11 लाख की चपत, शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच पड़ा भारी ! 

नोएडा : नोएडा के एक इंजीनियर के साथ साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है और अब मामले की जांच जारी है।

ठगी का शिकार बने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इंजीनियर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 14वें एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव एक पेशेवर इंजीनियर हैं। उन्हें शेयर बाजार में पहले से रुचि थी और उन्होंने कई बार निवेश भी किया था। इसी रुचि को साइबर ठगों ने अपना निशाना बना लिया।

महिला के जरिए शुरू हुआ संपर्क

12 दिसंबर 2024 को अभिषेक को “त्रिशा अग्रवाल” नाम की एक महिला का मैसेज मिला। उसने खुद को जेपी मॉर्गन ग्रुप की कर्मचारी बताया और एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ते हुए शेयर ट्रेडिंग से कमाई का दावा किया। शुरुआत में महिला ने उन्हें एक फर्जी वेबसाइट पर रजिस्टर कराया।

पहले मुनाफे से बना विश्वास

शुरुआती “ट्रेनिंग” के बाद अभिषेक से निवेश शुरू कराया गया। पहले ही निवेश पर करीब 86 हजार रुपये का लाभ उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया, जिससे उनका भरोसा और गहरा हो गया।

किश्तों में ठगे 11 लाख रुपये

विश्वास कायम होने के बाद ठगों ने दो अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब अभिषेक ने जनवरी 2025 के अंत में पूरी रकम निकालनी चाही, तो ठगों ने 30% टैक्स की अतिरिक्त मांग की, जिससे उन्हें शक हुआ।

जेपी मॉर्गन से की पुष्टि, हुआ ठगी का खुलासा

शक होने पर अभिषेक ने जेपी मॉर्गन के ऑफिस में संपर्क किया, जहां उन्हें पता चला कि यह सब एक फ्रॉड था। इसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ठगों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने पीड़ित से सभी ट्रांजेक्शन डिटेल्स मांगी हैं और जांच की प्रक्रिया में जुट गई है।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close