×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा समाप्त, धरती के लिए रवाना हुए

नोएडा: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, मिशन Axiom-4 के तहत 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताने के बाद अब धरती की ओर लौट रहे हैं। वह अपने तीन विदेशी साथियों के साथ स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से लौट रहे हैं।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग पूरी, अब धरती की ओर उड़ान

स्पेसएक्स के ड्रैगन यान की अनडॉकिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है और यह यान अब धरती की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि करीब 23 घंटे की यात्रा के बाद यह कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन करेगा।

पूरी तरह स्वचालित होगी वापसी प्रक्रिया

शुभांशु शुक्ला और उनके साथी 26 जून को ISS पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लिया। वापसी की यह पूरी प्रक्रिया स्वचालित (Automated) है और यान में करीब 580 पाउंड कार्गो भी साथ लाया जा रहा है, जिसमें नासा के उपकरण और 60 से ज्यादा प्रयोगों का डेटा शामिल है।

सारे जहां से अच्छा” – अंतरिक्ष से भारत की झलक

ISS से अपने विदाई भाषण में शुभांशु ने राकेश शर्मा की ऐतिहासिक पंक्ति दोहराते हुए कहा – “आज भी सारे जहां से अच्छा भारत है”।

उन्होंने कहा, “यह यात्रा अद्भुत रही है। अब जल्द ही मुलाकात होगी धरती पर। हालांकि यह मिशन पूरा हो रहा है, पर मानव अंतरिक्ष अभियान की राह अभी लंबी है।”

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close