×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा — तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक कांवड़िये की मौत, दो घायल

नोएडा: नोएडा में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा कर रहे तीन युवकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत

हादसे में एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक कांवड़िया वेशभूषा में थे और स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय जीवन मणी के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी था। जबकि 25 वर्षीय सुमित सिंह और 23 वर्षीय राज को गंभीर हालत में नोएडा और गाजियाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच कर रही है, जिसमें बाइक की स्पीड और हादसे का पूरा दृश्य साफ नजर आ रहा है।

तेज रफ्तार और लापरवाही से की गई ड्राइविंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई, जिसने एक जीवन छीन लिया और दो युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close