×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा : पुलिस चेकिंग के दौरान फायरिंग, बदमाश को लगी गोली, साथी फरार

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बदलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाश भागने लगे।

कच्चे रास्ते में फंसी गाड़ी, पुलिस ने किया पीछा

पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने गाड़ी को तिमूही पुलिया के पास कच्चे रास्ते में मोड़ा, जहां वाहन फंस गया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान, शातिर चोर निकला

घायल बदमाश की पहचान महबूब के रूप में हुई, जो गाजियाबाद के नंदग्राम का रहने वाला है और बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी करने का आरोपी है।

चोरी का सामान और हथियार बरामद

पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की गई ट्रांसफार्मर की कोइल, ऐंगल और गाड़ी बरामद की।

दूसरा बदमाश फरार, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के दौरान दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close