×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से कारतूस बरामद, शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज

नोएडा : नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम चेकिंग के दौरान एक महिला के बैग से 9 एमएम का कारतूस बरामद हुआ।

सीआईएसएफ ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया और सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उसे थाने से जमानत मिल गई।

महिला की पहचान और उसकी दिनचर्या

गिरफ्तार महिला की पहचान आलिया नूर के रूप में हुई है, जो दिल्ली के कबीर नगर की रहने वाली है। वह नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है।

वह रोजाना कैब से ऑफिस आती है और मेट्रो से वापस घर जाती है। घटना के दिन वह ऑफिस से मेट्रो के ज़रिए घर लौट रही थी, तभी चेकिंग के दौरान कारतूस मिला।

महिला का बयान – कारतूस भूल से बैग में रह गया

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके रिश्तेदार के पास लाइसेंसी हथियार है और हाल ही में जब वह उनके घर आया था, तो दो कारतूस वहीं भूल गया था।

सोमवार को महिला को अपने भतीजे की मृत्यु की सूचना मिली, जिसके बाद वह जल्दबाज़ी में उसी बैग को लेकर अस्पताल निकल गई, जिसमें कारतूस थे। महिला ने दावा किया कि उसे इस बात का ध्यान नहीं रहा कि कारतूस बैग में मौजूद हैं।

पहली बार किसी महिला की गिरफ्तारी, मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब किसी महिला को कारतूस के साथ मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया है। आमतौर पर इस तरह के मामलों में पुरुष ही शामिल रहे हैं।

महिला के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि महिला के पास से दो 315 बोर के कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close