×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा में कर्ज से तंग आकर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने खाया ज़हर !

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे फरमान सैफी ने कर्ज से परेशान होकर ज़हर खा लिया।

गंभीर हालत में उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सुसाइड नोट में लगाए चार लोगों पर उत्पीड़न के आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरमान सैफी पर भारी कर्ज था और कर्जदाताओं द्वारा मानसिक दबाव व धमकियां दी जा रही थीं। ज़हर खाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें चार लोगों पर अत्यधिक ब्याज वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।

पिता के साथ करता था प्रॉपर्टी डीलिंग का काम

फरमान सैफी एनआरआई रेजिडेंसी सिटी सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पिता जमालुद्दीन सैफी प्रॉपर्टी डीलर हैं और फरमान भी उन्हीं के साथ इस व्यवसाय में काम करता है।

पांच साल पहले लिया था सवा करोड़ का कर्ज

बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, फरमान ने करीब पांच साल पहले कुछ लोगों से सवा करोड़ रुपये उधार लिए थे। हाल ही में कर्जदाताओं ने पैसा वापस मांगना तेज कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने आलआउट पी लिया।

पुलिस कर रही जांच, होगी आगे की कार्रवाई

परिजनों की तत्परता से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close