×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

दुर्गापुर से PM मोदी का संकल्प : 2047 तक विकसित भारत, बंगाल में विकास की नई राह ! 

नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे, जहां उन्होंने 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित कर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।

कनेक्टिविटी और गैस आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

पीएम मोदी ने कहा कि दुर्गापुर भारत के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता रहा है और आज की ये परियोजनाएं इस योगदान को और मजबूत करेंगी।

उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं न सिर्फ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी, बल्कि गैस-आधारित परिवहन और अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहित करेंगी।

पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास पर ज़ोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में रेल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ी है, कोलकाता मेट्रो का विस्तार हो रहा है और रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण जारी है। आज राज्य को दो नए रेलवे ओवरब्रिज भी समर्पित किए गए।

2047 तक विकसित भारत का सपना, विकास ही रास्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत के विकास की चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, सुशासन और सशक्तिकरण का रास्ता भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन सपनों को साकार करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बड़ा आधार है।

भाजपा का संकल्प – समृद्ध और विकसित बंगाल

मोदी ने कहा कि भाजपा बंगाल के लिए बड़े सपने देखती है – एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बंगाल। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत हुई है, वे इसी विज़न की शुरुआत हैं और प्रदेश में बदलाव की नींव रख रही हैं।

बंगाल में बढ़ता पलायन, पीएम मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री ने दुख जताया कि कभी जहां दूसरे राज्यों से लोग रोजगार की तलाश में बंगाल आते थे, आज बंगाल का युवा छोटे कामों के लिए भी बाहर जाने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट्स इस पलायन को रोकने की दिशा में कदम हैं और बंगाल को इस संकट से बाहर निकालना ज़रूरी है।

बंगाल को बदला जा सकता है”, टीएमसी सरकार पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल को कुछ ही वर्षों में देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में लाया जा सकता है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि TMC राज्य के विकास के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है। उन्होंने कहा, “जिस दिन ये दीवार गिरेगी, उस दिन से असली परिवर्तन शुरू होगा।”

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close