बाराबंकी हादसा : औसानेश्वर मंदिर में करंट से मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 37 घायल

नोएडा : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के औसानेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के लगभग तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में अचानक बिजली का करंट फैल गया, जिससे भगदड़ मच गई।
इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
करंट लगने से भगदड़, बंदरों के कारण गिरा तार
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मंदिर के पास बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। हादसे से पहले बंदरों की हलचल के चलते बिजली का तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया, जिससे पूरे परिसर में करंट फैल गया। करंट लगने की वजह से लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई:
प्रशांत (22 वर्ष), निवासी मुबारकपुर, थाना त्रिवेदीगंज
एक अन्य व्यक्ति की भी जान गई, जिसकी पहचान जारी है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घायलों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। रायबरेली निवासी अर्जुन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अधिकारी मौके पर पहुंचे
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
घायलों की सूची (मुख्य नाम)
1. गीता (पत्नी शिवप्रसाद), ग्राम सफीपुर, थाना सुबेहा
2. ज्योति, काजल, वैष्णवी — निवासी सुबेहा
3. रंजना पांडेय, बारी खेड़ा, थाना हैदरगढ
4. शुभम कुमार, पूरे विलास, महराजगंज, रायबरेली
5. अर्जुन, मझीसा, रायबरेली
6. अमर कुमार, कनवा, थाना हैदरग
7. देवेंद्र, अजय प्रताप — रुकनापुर, थाना लोनी कटरा
8. रूपेंद्र, देवगरपुर, थाना हैदरगढ़
9. शिवा, राजेंद्र शुक्ला — कोल्हदा, हैदरगढ़
10. रीता, चौबेपुरवा, अमेठी
11. पलक, संध्या, सुंदरम सिंह — थाना कोठी क्षेत्र
12. लक्ष्मी, बिबियापुर घाट
13. बैजनाथ, सुबेदारपुरवा, हैदरगढ़
(कुल 37 घायल)
स्थिति पर नजर बनाए हुए है प्रशासन
प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और बिजली विभाग को सतर्क किया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, घायलों के इलाज और राहत कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं।




