×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीति

डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा नेता कुलदीप भाटी ने मौलाना साजिद रशीदी को मारा तमाचा, देखें video

नोएडा : समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान के विरोध में गौतमबुद्धनगर के समाजवादी पार्टी के नेता कुलदीप भाटी ने विरोध दर्ज करते हुए मौलाना को सार्वजनिक रूप से तमाचा मार दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर जनमानस में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे महिला सम्मान के प्रति आक्रोश की प्रतिक्रिया बताया, वहीं कुछ ने इस तरीके को असहमति दर्ज कराने का अनुचित तरीका माना है।

कुलदीप भाटी, जो लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं, किसान और स्थानीय मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। हालांकि, उनका यह कृत्य एक भावनात्मक प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया, जिसका राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अलग-अलग विश्लेषण किया जा रहा है।

पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा और बयानों को लेकर पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है।

यह घटना सार्वजनिक विमर्श और राजनीतिक भाषा की मर्यादा पर एक बार फिर से चर्चा को केंद्र में ले आई है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close