Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य
ग्रेटर नोएडा: दोस्ती में उठा टशन बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव में एक युवक की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम बब्बल बताया गया है।
विवाद के बाद दोस्त ने मारी गोली
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टशन बाजी को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। इसी झगड़े में आरोपी युवक विवेक ने गुस्से में आकर बब्बल को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई
पुलिस जांच में जुटी, दो हिरासत में
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
खबर अपडेट हो रही है…
घटना से जुड़ी नई जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही जांच आगे बढ़ेगी, खबर में अपडेट किया जाएगा।




