×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

BDS छात्रा की मौत का मामला गर्माया, पिता ने पुलिस के सामने खोले कई राज

ग्रेटर नोएडा: बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा की रहस्यमय मौत के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने ग्रेटर नोएडा पहुंचकर एसीपी के समक्ष लगभग सात पन्नों का विस्तृत बयान दर्ज कराया। उन्होंने इस घटना को सिर्फ आत्महत्या नहीं बल्कि एक गहरी साजिश बताया।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप: “शुरुआत से ही दबाने की कोशिश”

ज्योति के पिता का आरोप है कि शारदा विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उनके अनुसार, जांच प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

सुसाइड नोट में प्रोफेसरों का नाम, मानसिक उत्पीड़न का आरोप

मौके से मिले सुसाइड नोट में ज्योति ने दो प्रोफेसरों द्वारा मानसिक उत्पीड़न की बात लिखी थी। स्वजन का कहना है कि ज्योति सेमेस्टर परीक्षा से पहले असाइनमेंट पर प्रोफेसरों के हस्ताक्षर न मिलने से बेहद आहत थी।

फर्जी हस्ताक्षर का आरोप और धमकियाँ

परिजनों ने बताया कि दो प्रोफेसरों ने ज्योति पर असाइनमेंट में फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर ज्योति के पिता ने स्वयं विश्वविद्यालय जाकर माफी भी मांगी थी। लेकिन इसके बाद भी प्रोफेसरों ने क्लास में अपमानजनक तंज कसे और फेल करने की धमकी दी।

जांच समिति की रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी, संदेह बरकरार

परिजन इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक जांच कमेटी की रिपोर्ट साझा नहीं की, जिससे संदेह और गहरा गया है कि सच को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close