×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती, पांच लोगों से 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला

नोएडा : सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से पांच लोगों पर कुल 24,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बीटा-1, बीटा-2 और अल्फा-1 से मिल रही थीं लगातार शिकायतें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1, बीटा-2 और अल्फा-1 सहित अन्य सेक्टरों में रहवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैला रहे हैं, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

सेनेटरी इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, मौके पर ही लगाया जुर्माना

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल ने शुक्रवार को सेक्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान:

सेक्टर अल्फा-1 स्थित ओम टावर पर 20,000 रुपये का जुर्माना

सेक्टर बीटा-1 और बीटा-2 के दो निवासियों पर 1,000-1,000 रुपये

अल्फा-1 के एक अन्य निवासी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अधिकारी बोले– नियमित होगी निगरानी, गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई

सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल ने बताया कि सेक्टरों में नियमित रूप से निगरानी की जाएगी और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोग इस तरह की लापरवाही से न केवल शहर को गंदा कर रहे हैं, बल्कि खुद को और दूसरों को बीमारियों के खतरे में भी डाल रहे हैं।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close