Supertech ECO VILLAGE-1 की रजिस्ट्री संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट का सकारात्मक रुख, बिल्डर और IRP को नोटिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : आज दिनांक 4 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ में ग्रेटर नोएडा स्थित Supertech ECO VILLAGE-1 परियोजना की लंबित रजिस्ट्री से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। केस की पहली ही तारीख पर न्यायाधीश के समक्ष याचिकाकर्ता जी.एस. तिवारी स्वयं प्रस्तुत हुए।।
सुनवाई के दौरान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने पूर्व में दिए गए अपने पुराने रुख को दोहराया कि जब तक बिल्डर द्वारा बकाया भुगतान नहीं किया जाता, वे कोई कार्यवाही नहीं कर सकते। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने विरोध दर्ज कराया, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए अथॉरिटी के रुख को खारिज कर दिया।
इसके साथ ही माननीय अदालत ने Supertech Builder/IRP को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई सितंबर माह में प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित की गई है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि पंजीकरण कार्यालय को यह मामला शीर्ष 10 प्राथमिक मामलों में रखने के निर्देश भी न्यायालय द्वारा दिए गए हैं, जिससे सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
सबसे उत्साहजनक बात यह है कि यह मामला उसी पीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ है, जहाँ Lotus 300 प्रकरण में रजिस्ट्री के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय सुनाया गया था।




