×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा बिसरख मंडल ने झोंकी ताकत, कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिसरख मंडल, भाजपा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक विशेष रणनीतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश चौहान जी ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री (किसान मोर्चा) श्री सुभाष भाटी जी और पश्चिम क्षेत्र युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री सुनील नगर जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और अभियान को प्रभावशाली बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में अभियान की रणनीति, घर-घर संपर्क, जन-जागरूकता और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

नेताओं ने कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति हमारी निष्ठा और राष्ट्रभक्ति का सार्वजनिक प्रदर्शन है। यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले।

इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्री नवीन तिवारी, श्री आशीष दुबे, श्री कमल जैन, श्री लोकेश त्यागी, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्री अशोक कुमार, श्री त्रिलोकी प्रसाद, श्री राकेश कुमार, श्री गणेश चौहान, श्री सतवीर चौहान, श्री रतिपाल नागर, श्री डेविड, श्री अर्निमेश, श्री सुनील, श्री सुनील सचदेवा, श्री अमीश पांडेय, श्री मिथलेश पटेल, श्रीमती प्रीति तेवतिया, श्रीमती प्रीतिका सिंह, श्रीमती निवेदिता, श्रीमती वसुंधरा झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close