×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नोएडा जीएसटी में महिला अफसरों का उत्पीड़न — IAS अधिकारी पर गंभीर आरोप, सरकार ने दिए गोपनीय जांच के आदेश

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य कर विभाग (जीएसटी) में तैनात एक अतिरिक्त आयुक्त (IAS) के विरुद्ध गंभीर और चिंताजनक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। विभाग की कई महिला अधिकारियों ने लिखित रूप से आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहे थे। आरोपों में कार्यस्थल पर घूरना, देर रात वीडियो कॉल करना, अपमानजनक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाली टिप्पणियां करना, करियर बर्बाद करने की धमकी देना तथा कार्य समय में गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करना शामिल है। इन घटनाओं ने महिला अधिकारियों में भय, असुरक्षा और मानसिक तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

05 अगस्त 2025 को दर्ज लोक अधिकार शिकायत में इन घटनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि अधिकारी का व्यवहार न केवल महिला अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और सुरक्षित वातावरण के मूल सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है।

मुख्य सचिव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी अथवा राज्य महिला आयोग को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पड़ताल की जा सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close