×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्रेटर नोएडा डीपीएस स्कूल में बच्ची से डिजिटल रेप केस करने वाले को उम्रकैद, जानिये पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में वर्ष 2018 में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ डिजिटल रेप करने के दोषी चंडीदास को जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर ₹24,000 का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल के स्विमिंग पूल में तैराकी कक्षा के दौरान हुई थी। उस समय चंडीदास बतौर लाइफगार्ड नियुक्त था। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

अदालत में अभियोजन पक्ष ने सभी साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने चंडीदास को दोषी ठहराया। दोषी चंडीदास पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला बाल यौन अपराधों के मामलों में सख्त दंड का स्पष्ट संदेश देता है

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close