अनंगपुर फरीदाबाद महापंचायत में शामिल होने का बीकेयू भानु का आह्वान, संगठन विस्तार के साथ पंचायत सम्पन्न

नोएडा: गुलावली गांव में आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) की पंचायत आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रमेश नेता जी ने की तथा संचालन सुभाष भाटी ने किया।
पंचायत में मुख्य रूप से अनंगपुर, फरीदाबाद में होने वाली महापंचायत की तैयारियों और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि अनंगपुर में सुप्रीम कोर्ट के हवाले से प्रशासन द्वारा मकान तोड़े जाने की कार्रवाई सरकार की योजनाबद्ध “गांव उजाड़ नीति” का हिस्सा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
अनंगपुर संघर्ष समिति द्वारा महापंचायत का आह्वान किया गया है, जिसमें बीकेयू भानु संगठन किसानों और ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण महापंचायत में पहुंचेंगे।
पंचायत के माध्यम से गुलावली से भी सैकड़ों लोगों के साथ महापंचायत में शामिल होने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए ग्राम अध्यक्ष संतराज चपराना, सोनू चपराना एवं सोनू जेसीबी (नोएडा) को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में चौधरी बेगराज प्रधान, प्रेम सिंह भाटी, रामकेश चपराना, ओमप्रकाश गुर्जर, भंवर प्रधान, महेश तवर, प्रेमचंद शर्मा, जोगेंद्र चपराना, डॉ. रोहतास, हरेन्द्र बैसोया, कालू तवर, अंकुर कश्यप, धर्मवीर प्रधान, गजराज ठेकेदार, चिंटू नागर, वीरपाल नागर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




