ग्रेटर नोएडा में वोट चोरी प्रकरण गरमाया, समाजवादी पार्टी के नेताओं की साइकिल यात्रा को जिलाधिकारी और कमिश्नर से नहीं मिली अनुमति, कई नेता नजरबंद

ग्रेटर नोएडा : युवा समाजवादी पार्टी नेता विकास जतन प्रधान ने चुनाव आयोग में कथित वोट चोरी और गड़बड़ियों के विरोध में ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इस यात्रा में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय थी। सोमवार को यात्रा से पहले ही प्रशासन ने रोकने के लिए सुबह से ही पुलिस बल को सक्रिय कर दिया गया।
समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी का आरोप है कि उन्हें सुबह से ही घर पर नजरबंद कर दिया गया और यहां तक कि मॉर्निंग वॉक पर जाने की भी अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की लोकतंत्र विरोधी सोच को उजागर करता है, जहां शांतिपूर्ण विरोध को भी दबाने का प्रयास किया जाता है।
राजकुमार भाटी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “कितनी डरी हुई सरकार है, जो युवाओं की शांतिपूर्ण साइकिल यात्रा से भी भयभीत हो रही है। लोकतंत्र में जनता की आवाज़ दबाना भाजपा सरकार की कार्यशैली बन चुकी है।”




