उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीतिराज्य
ग्रेटर नोएडा के बाद नोएडा में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को यात्रा में जाने से रोका, महानगर अध्यक्ष समेत करीब 153 नेताओं को किया नजरबंद

नोएडा : समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया है।
सेक्टर-53 स्थित पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने निकले थे, जिन्हें पुलिस ने रोककर नजरबंद कर लिया।
नोएडा के पार्टी कार्यालय पर पुलिस ने घेराबंदी कर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, बब्लू चौहान, राजू ताक, रामबीर यादव, सतवीर यादव, महकार तंवर, मनोवर सैफी, शेखर सहित कुल 153 नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के नजरबंद करने के बाद महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने सरकार पर हमला बोला.. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहा है…जिसे विपक्ष किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा…



