×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, शुभम सिंघल बने अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा : रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट मानशी गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शुभम सिंघल ने अध्यक्ष, श्री कपिल गर्ग ने सचिव तथा श्री मनु जिंदल ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमिता मोहिन्द्रू (AKS) ने तीनों पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया।

नए कार्यकाल की शुरुआत में ही क्लब में 24 नए सदस्यों को जोड़ा गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता, आलोक गुप्ता, ललित खन्ना, आगामी गवर्नर अमित गुप्ता एवं असिस्टेंट गवर्नर सुधीर सक्सेना द्वारा सभी नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता आ रहा है। इनमें निर्धन बच्चों की शिक्षा, यातायात जागरूकता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, गौशाला सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, विकास गर्ग, कपिल शर्मा, विनय गुप्ता, राकेश सिंघल, पवन बंसल, योगेश गर्ग, राकेश शर्मा, आलोक गोयल, मोहित भाटी, शुभम गोयल, अशोक सेमवाल, उदित गोयल, सचिन गर्ग, नवीन शर्मा, नितिन तायल, नवीन चिकारा, वरुण एरन, मनोज गोयल, सुनील अधाना, विशाल तायल, चेतन शर्मा, दीपांशु गर्ग सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close