नोएडा में बायलाइन सर्वे और डॉग शेल्टर के लिए RFP जारी, नागरिकों के सुझाव पर भी ध्यान

नोएडा : उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्ट्रे डॉग्स से संबंधित विषय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्देश दिए गए कि सभी RWA/AOA अनस्टरलाइज्ड कुत्तों की फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, काटने वाले/रेबीज़/आक्रामक कुत्तों हेतु 02 नए डॉग शेल्टर बनाए जाएं तथा इनके संचालन के लिए RFP जारी किया जाए, नए शेल्टर बनने तक ऐसे कुत्तों को वर्तमान एजेंसी द्वारा एनिमल हॉस्पिटल/शेल्टर में रखा जाए, किसी NGO से सेक्टर व ग्राम स्तर पर बायलाइन सर्वे कराया जाए, नागरिक शिकायतें व सुझाव अब 0120-2425025 पर दर्ज कराएं तथा जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी होगा, साथ ही फीडिंग पॉइंट RWA/AOA व निवासियों के समन्वय से स्थापित किए जाएंगे और एंटी रेबीज़ वैक्सीनेशन हेतु कार्यरत एजेंसियां सभी स्ट्रे डॉग्स का रिकॉर्ड तैयार करेंगी।
इसके अतिरिक्त यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए डूब क्षेत्र स्थित सभी गौवंश को सुरक्षित रूप से सेक्टर-135 ग्रीन बेल्ट में स्थानांतरित कर उनकी देखभाल एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।




