उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य
UP International Trade Show 2025 के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू। जानें पार्किंग और वैकल्पिक रूट्स की पूरी जानकारी।

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अवगत कराया है कि एक्सपोमार्ट, ग्रेटर नोएडा में 25 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 आयोजित होगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु 24 से 29 सितम्बर तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे व आसपास के मार्गों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यक सेवाएं जैसे दूध, सब्ज़ियां, फल और चिकित्सीय वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
एक्सपोमार्ट पहुँचने के लिए सुझाए गए मार्ग
- हिण्डन कट से सर्विस रोड होते हुए नासा (बड़ा) गोलचक्कर पार्किंग।
- गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर नासा (बड़ा) गोलचक्कर पार्किंग।
- सूरजपुर/परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर – शारदा गोलचक्कर – नासा (बड़ा) गोलचक्कर पार्किंग।
- वैकल्पिक पार्किंग: KCC, Jubilant, United College परिसर।
पार्किंग से वापसी के लिए मार्ग
- सभी वाहन पार्किंग से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, ककराला, सोरखा/भंगेल/बरौला होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
- दिल्ली/गाज़ियाबाद जाने वाले वाहन – दादरी, एनएच-24/09 से।
- यमुना एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
- चिल्ला बॉर्डर / डीएनडी / कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहन एनएच-09/24 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे।
- जेवर टोल से आने वाला यातायात अलीगढ़/खुर्जा/बुलंदशहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- सूरजपुर घंटा चौक व होण्डा सीएल चौक से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजे जाएंगे।
परीचौक बस यातायात व्यवस्था
यात्री बसों को एक्सप्रेसवे से सर्विस रोड पर उतारकर अंसल प्लाज़ा पार्किंग स्थल में पिक-एंड-ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद निर्धारित रूट से बसें अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
पुलिस की अपील
आमजन से अनुरोध है कि—
- अधिकतम मैट्रो सेवाओं का उपयोग करें।
- यात्रा की योजना पहले से बनाएं और पर्याप्त समय लेकर निकलें।
- किसी असुविधा पर यातायात हेल्पलाइन 9971009001 से संपर्क करें।




