सपा नेता आज़म खाँ की रिहाई पर नोएडा में जश्न का माहौल, सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियाँ

नोएडा : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद मोहम्मद आज़म खाँ की 23 महीने बाद जेल से रिहाई के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर को कार्यकर्ताओं ने सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक मानते हुए बड़े उत्साह से मनाया।
नोएडा में सपा के वरिष्ठ नेता कुँवर बिलाल बर्नी के निवास स्थान पर एक विशेष आयोजन किया गया, जहाँ सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
सपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा:
“मोहम्मद आज़म खाँ की रिहाई नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के शुभ अवसर पर होना यह दर्शाता है कि सत्य की सदैव जीत होती है। यह न्याय और लोकतंत्र की जीत है।”
वहीं, कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा:
आज़म खाँ की रिहाई भारत की न्याय प्रणाली पर विश्वास को और गहरा करती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह भविष्य में चल रहे सभी मुकदमों में भी निर्दोष सिद्ध होंगे। वह हमेशा से समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज़ रहे हैं।




