पीएम मोदी ने किया यूपी के सबसे बड़े मेले का शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा से पढ़ें LIVE अपडेट

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक व व्यापारिक मेला UPITS -2025 भव्य तरीके से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में इसका शुभारंभ किया। यह मेला 29 सितम्बर 2025 तक चलेगा और देश–विदेश से हजारों लोग इसमें शिरकत करेंगे।
(यह रिपोर्ट लगातार अपडेट हो रही है)
ग्रेटर नोएडा पहुंचे प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से ग्रेटर नोएडा पहुंचे। एक्सपोमार्ट परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।
इस अवसर पर यूपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री, कई बड़े अधिकारी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह समेत बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा, भारी भीड़
मेले के उद्घाटन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हजारों की भीड़ प्रधानमंत्री को देखने के लिए सुबह से ही एक्सपोमार्ट के बाहर जमा रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर रखी है ताकि मेले का संचालन सुचारु रहे
स्टॉलों का निरीक्षण करते दिखे पीएम मोदी
उद्घाटन समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मेले में लगे विभिन्न पवेलियनों और स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शकों से बातचीत की और कई इनोवेटिव उत्पादों की जानकारी ली।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस मंच से उद्योग जगत और युवाओं को खास संदेश देने वाले हैं।
मुख्य मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री
ताज़ा जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अब UPITS -2025 के उद्घाटन समारोह के मुख्य मंच पर पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है।




