Big Breaking: बदल गया गौर चौक का रास्ता, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया बड़ा ऐलान

ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किसान चौक (गौर चौक) पर अंडरपास निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इस वजह से 6 अक्टूबर 2025 से तिगरी (गाज़ियाबाद) से किसान चौक आने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर के मुताबिक, अब सभी वाहन चालकों को सर्विस लेन से होकर ही आना-जाना होगा। तिगरी से किसान चौक आने वाले वाहन और किसान चौक से तिगरी जाने वाले वाहन – दोनों के लिए ही सर्विस लेन को मुख्य मार्ग की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। यहां ट्रैफिक का संचालन एकतरफा (वन-वे) रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि अंडरपास निर्माण कार्य पूरा होने तक यह डायवर्जन जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नियमों का पालन करें।
यह अंडरपास बनने के बाद गौर चौक पर जाम की बड़ी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।




