×
ग्रेटर नोएडा

दिवाली के दिन हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी ​गिरफ्तार, अपराध की दुनिया में नई पौध हो रही तैयार!

ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव में हुए खूनी संघर्ष में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसमें दो की मौत हो गई थी। जारचा कोतवाली पुलिस ने वीरवार को हत्याकांड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार, तमंचा और दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए है।

एसीपी दादरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैंथली गांव में हुई दो हत्या का एक आरोपी कार में सवार होकर आनंदपुर गांव की पुलिया खटाना गांव की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को आंनदपुर गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कोट गांव निवासी निखिल के रुप में की है। इस मामले में अभी सैंथली गांव निवासी मुख्य आरोपी ​प्रिंस भाटी उसका भाई जितेंद्र, आनंदपुर गांव निवासी बॉबी तोंगड़ और सादुल्लापुर गांव निवासी मनोज नागर फरार है।

सवाल यह है कि कही नई पौध तो क्राइम की दुनिया में कदम नहीं रख रही है। दरअसल, आरोपी निखिल भी गैंगस्टर मनोज के कारनामों से प्रभावित है। इसके साथ पुलिस के निशाने पर 20 से अधिक युवा है। जिनमें से पुलिस कुछ से पूछताछ कर चुकी है। हत्याकांड में नामजद गैंगस्टर मनोज नागर और अन्य दोस्तों से मिलने के लिए निखिल सैंथली गांव पहुंचा था। हत्याकांड में निखिल भी शामिल रहा था। बॉबी और प्रिंस के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है, जबकि मनोज ईकोटेक—3 कोतवाली का गैंगस्टर है। निखिल और प्रिंस के बीच अच्छी दोस्ती है। निखिल ने ही बॉबी और प्रिंस से इसकी दोस्ती कराई थी। निखिल पर भी अपराध की दुनिया की चकाचौध हावी थी। जिसकी वजह से वह ​बॉबी और मनोज के संपर्क में अक्सर रहता था। दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को कार में सवार होकर अपने दोस्तों से मिलने के लिए सैथली गांव पहुंच गया।

अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। लिहाजा अभी तक पुलिस 20 से युवकों से फरार चल रहे आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जो​कि उनके संपर्क में रहते है। पुलिस स्पष्ट तौर पर तो नहीं, लेकिन इस बात को जरुर कर रही है कि इस गिरोह से अन्य लोग ओर भी जुड़े हो सकते है। मनोज नागर रंगदारी वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में लिप्त रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close