होटल में खाना खाने गई युवती को दिखाया प्राइवेट, आरोपी बोले-अब किसी लड़की के सामने नहीं करेंगे अश्लील हरकत
दो रईसजादों का एक युवती से होटल में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था।

नोएडा में 20 अक्टूबर को युवती का उसके दोस्त से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ गाली—गलौज की आर उसे प्राइवेट पार्ट दिखाया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के कई अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे है।
दो रईसजादों का एक युवती से होटल में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था। दोनों आरोपी वीडियो में लंगडाते हुए चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस से कहा कि वह अब किसी भी युवती के साथ अश्लीलता नहीं करेंगे। होटल में खाना खाने के दौरान आरोपियों ने युवती को गालियां दीं और प्राइवेट पार्ट दिखाया। युवती ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया।
सेक्टर-55 की रहने वाली युवती अपने दोस्त देवेश के साथ सेक्टर-51 स्थित होटल में पार्टी करने गई थी। फॉर्च्यूनर कार सवार मोहित बैसोया अपने दोस्तों प्रिंस बेसौया, गोपाल बिसौया के साथ होटल के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने युवती को गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर अश्लील हरकतें कीं। जब युवती व उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
युवती का दोस्त देवेश प्रॉपर्टी डीलर है। पैसे को लेकर उसका आरोपियों से विवाद है। एडीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




