×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

ऐस डिविनो, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चित्रगुप्त पूजा का भव्य एवं सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा – ऐस डिविनो सोसाइटी में रविवार को चित्रांश समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया गया। समाज के सभी चित्रांश भाई-बहनों ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ इस पारंपरिक पर्व को मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से हुआ। पूजा के पश्चात भजन-संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के अनेक सदस्यों ने स्वयंसेवक (वालंटियर) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के संयोजन में श्री अतुल श्रीवास्तव एवं श्री तपन कुलश्रेष्ठ का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण और सभी सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सुंदर और सफल रहा।

कुछ सदस्य पारिवारिक कारणों से पूजा में उपस्थित नहीं हो सके, परंतु उन्होंने शुभकामनाएँ प्रेषित कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह, एकता और सहयोग की भावना के साथ चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close