Greater noida: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, सीएम योगी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
पुरानी रंजिश के चलते अनिकेत के परिजनों ने पड़ोसियों के करीब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद के दौरान दलित युवक के साथ मारपीट कर दी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आठ दिन पहले दलित युवक अनिकेत पर हमला किया गया था। हमले के दौरान मृतक के परिवार के कई लोग घायल हुए थे।
पुरानी रंजिश के चलते अनिकेत के परिजनों ने पड़ोसियों के करीब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मारपीट की घटना के बाद से अनिकेत और एक अन्य अस्पताल में भर्ती था। अनिकेत की मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। शव को कोतवाली से कुछ दूरी पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना 16 अक्तूबर की बताई जा रही है। अनिकेत अपने चाचा सुमित का जन्मदिन मनाने गए थे।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी अनिकेत की मौत के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से परिवार की फोन पर बात कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया।




