×
Uncategorized

जिम्स में हर साल 30 हजार मरीजों को बड़ा फायदा, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी की चोटों, मांसपेशियों, जोड़ों आदि समस्याओं का इलाज मिल सकेगा।

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में ओर भी बेहतर सुविधा विकसित की जा रही है। मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी की चोटों, मांसपेशियों, जोड़ों आदि समस्याओं का इलाज मिल सकेगा। एचसीएल फाउंडेंशन के सहयोग से जिम्स में फिजियोथेरेपी उपकरणों और डेक्सा (डुअल-एनर्जी एक्स-रे एब्ज़ॉर्पियोमेट्री) स्कैन मशीन लगाई गई है, जिनका मंगलवार को उद्घाटन किया गया। डेक्सा स्कैन के मशीन का फायदा खिलाड़ियों को भी होगा। उन्हें चोट लगने या सूजन आदि की समस्या का बेहतर उपचार मिल सकेगा।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि इन अत्याधुनिक तकनीक की मशीनों की वजह से दिल्ली-एनसीआर के करीब 30 हजार मरीजों को हर साल फायदा होगा। डेक्सा स्कैन मशीन से शरीर में कमजोर हड्डियों की जांच की जाएगी। साथ ही हड्डियों की स्थित के बारे में जानकारी मिल जाएगी। एक करोड़ 10 लाख की मशीनें अस्पताल को मुहैया कराई है। फिजियोथेरेपी के लिए भी नवीन तकनीकी की मशीनें मंगवाई गई है। जो कि बेहतर उपचार करने में सहायक होंगी। इस मौके पर जिम्स की डीन (अकादमिक) डॉ. रंभा पाठक, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. बृज मोहन, डॉ. अतुल के गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close