यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जल्द होगा फ्री!
वीरवार रात भी जेवर टोल पर तैनात कर्मचारियों से गाड़ी निकालने को लेकर किसान के साथ बदतमीजी और गाली गलौज कर दी।

यमुना एक्सप्रेस-वे का जेवर टोल प्लाजा दनकौर और रबूपुरा के लोगों के लिए भारी समस्या का सामना कर रहे है। जेवर टोल पर 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को आए दिन जेवर जाने के अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। टोल को लेकर आए दिन कर्मचारियों और उनके बीच कहासुनी होती है। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है।
वीरवार रात भी जेवर टोल पर तैनात कर्मचारियों से गाड़ी निकालने को लेकर किसान के साथ बदतमीजी और गाली गलौज कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि आए दिन टोल कर्मी क्षेत्र के लोगों से बदतमीजी एवं मारपीट करते हैं। जेवर टोल पर धरना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ।
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा किसानों के लिए जेवर टोल आईडी के आधार पर फ्री कराया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को जेवर आने-जाने में कोई परेशानी ना हो। इसपर एसडीएम जेवर ने अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही 10 नवम्बर तक उच्च अधिकारियों से वार्ता कर टोल पर आधार कार्ड दिखाकर किसानों के लिए फ्री करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रॉबिन नागर, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर राजे, प्रधान राजीव मलिक, सुनील प्रधान, योगेश भाटी, महेश खटाना आदि मौजूद रहे।




