सीएम योगी बोले-गंगा महोत्सव और देव दीपावली में विश्व देखेगा काशी की दिव्यता और भव्यता
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंध रहे है। उपराष्ट्रपति बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पधारे हैं।

काशी नाटकोट्टई नगर क्षेत्र में निर्मित धर्मशाला के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में गंगा नदी से लेकर तमिलनाडु की कावेरी नदी तक हमारी साझी परंपरा ये याद दिलाती है कि भाषाएं भले ही अलग हों, भारत की आत्मा एक ही है जो शाश्वत समावेशी और अटूट है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंध रहे है। उपराष्ट्रपति बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पधारे हैं। निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन उपराष्ट्रपति ने किया। यह श्रद्धालुओं को रहने की सुविधा उपलब्ध कराएगी साथ ही काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा रामेश्वरम धाम में स्थापित पावन ज्योतिर्लिंग और काशी में विराजमान भगवान आदि विश्वेवश्वर ज्योतिर्लिंग, यह एक-दूसरे के रूप में पूजित हैं।
देव दीपावली में काशी की भव्यता और दिव्यता
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में गंगा महोत्सव का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है। एक से चार नवंबर तक, यानी देवोत्थान एकादशी से कार्तिक चतुर्दशी तक गंगा महोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांच नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन काशी में होने जा रहा है। आप तमिलनाडु और यूएसए सहित तमाम देशों से यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति से गंगा महोत्सव और देव दीपावली में काशी की भव्यता और दिव्यता का अवलोकन करने की अपील की है।




