सैंथली घटना का सबक! पुलिस से इनकार…विधायक के आश्वासन पर प्रॉपटी डीलर के शव का 24 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
ईस्टर्न पेरिफेरल के अंडरपास के पास शुक्रवार को बंबावड़ गांव निवासी महीपाल नागर की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। पुलिस हत्यारोपियों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। उधर, परिजनों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के आश्वासन के बाद शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दरअसल, सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिससे देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। विधायक से आश्वासन मिलने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ईस्टर्न पेरिफेरल के अंडरपास के पास शुक्रवार को बंबावड़ गांव निवासी महीपाल नागर की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बड़ी संख्या में शनिवार को ग्रामीणों की भीड़ बादलपुर कोतवाली पहुंची और उन्होंने गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गिरफतारी तक अंतिम संस्कार कराने के लिए राजी नहीं हुए। बाद में दादरी विधायक ने उन्हें जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। जिसके बाद ग्रामीण मान गए।
बता दें कि, सैंथली गांव में हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी, मनोज नागर और बॉबी तोंगड़ ने कोर्ट में सरेंडर किया था। ग्रामीणों का कहना है कि जिससे देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ गए थे। हत्या की यह घटना शुक्रवार को करीब तीन बजे हुई थी। करीब 24 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया है।




