व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर ऐप पर दिखाई 20 करोड़ की राशि, ठग लिए साढ़े पांच करोड़
अगर कोई आपको शेयर ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर करोड़ों कमाने का लालच दे तो वह आपके साथ ठगी कर सकता है। नोएडा की सेक्टर-50 निवासी एक महिला से कुछ ऐसा ही हुआ। उसे व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा और शेयर में निवेश का झांसा दिया। जिसके बाद उसे 5.60 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। 12 से अधिक दिनों तक ग्रुप पर जोड़े रखा। उसके बाद निवेश करना महिला को भारी पड़ गया। ठगी का अहसास होने पर रीना तिवारी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को उन्हें इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। जिस पर शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट के साथ जुड़कर ट्रेनिंग लेने की बात कही गई थी। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। फिर उनसे दिव्या राव की महिला ने बातचीत की। ग्रुप असिस्टेंट बताते हुए शेयर ट्रेडिंग की ट्रेनिंग दी। शेयर ट्रेडिंग ऐप पर 3.50 करोड़ निवेश की रकम पर 20 करोड़ रुपये मुनाफा दिखाया गया। जिसके बाद उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की गई। पैसे होने से इनकार करने पर उन्हें पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी गई। जिसके बाद उनसे दो करोड़ रुपये और ट्रांसफर करा लिए। 18 बार में ठगों ने उनसे 5 करोड़ 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। हर बार देते रहे भरोसा रीना ने 15 जुलाई से निवेश करना शुरू किया। पहले स्टॉक, ओटीसी, म्यूचुअल फंड में निवेश कराया। पीड़िता से 50 लाख रुपये निवेश करा दिए। साथ ही ऐप पर उन्हें मुनाफा दिखाई देता रहा। इसी दौरान उन्हें आईपीओ में निवेश करने की सलाह दे डाली और 1.4 करोड़ की रकम निवेश करने की बात कही। जब उन्होंने मुनाफे की 10 लाख रुपये की रकम निकालने की कोशिश की तो उन्हें खाता फ्रीज होने की जानकारी दी गई और कुल मुनाफा 20 करोड़ रुपये दिखाया गया।
अगर कोई आपको शेयर ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर करोड़ों कमाने का लालच दे तो वह आपके साथ ठगी कर सकता है। नोएडा की सेक्टर-50 निवासी एक महिला से कुछ ऐसा ही हुआ। उसे व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा और शेयर में निवेश का झांसा दिया। जिसके बाद उसे 5.60 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। 12 से अधिक दिनों तक ग्रुप पर जोड़े रखा। उसके बाद निवेश करना महिला को भारी पड़ गया।
ठगी का अहसास होने पर रीना तिवारी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को उन्हें इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। जिस पर शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट के साथ जुड़कर ट्रेनिंग लेने की बात कही गई थी। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। फिर उनसे दिव्या राव की महिला ने बातचीत की। ग्रुप असिस्टेंट बताते हुए शेयर ट्रेडिंग की ट्रेनिंग दी।
ट्रेडिंग ऐप पर 3.50 करोड़ निवेश की रकम पर 20 करोड़ रुपये मुनाफा दिखाया गया। जिसके बाद उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की गई। पैसे होने से इनकार करने पर उन्हें पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी गई। जिसके बाद उनसे दो करोड़ रुपये और ट्रांसफर करा लिए। 18 बार में ठगों ने उनसे 5 करोड़ 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
हर बार देते रहे भरोसा
रीना ने 15 जुलाई से निवेश करना शुरू किया। पहले स्टॉक, ओटीसी, म्यूचुअल फंड में निवेश कराया। पीड़िता से 50 लाख रुपये निवेश करा दिए। साथ ही ऐप पर उन्हें मुनाफा दिखाई देता रहा। इसी दौरान उन्हें आईपीओ में निवेश करने की सलाह दे डाली और 1.4 करोड़ की रकम निवेश करने की बात कही। जब उन्होंने मुनाफे की 10 लाख रुपये की रकम निकालने की कोशिश की तो उन्हें खाता फ्रीज होने की जानकारी दी गई और कुल मुनाफा 20 करोड़ रुपये दिखाया गया।




