×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Delhi: लालकिले के गेट के पास कार में हुआ धमाका, अस्पताल ने की 9 की मौत की पुष्टि

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक कार में धमाका हुआ है। सूचना मिलने पर 9 फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले कार में आग लगी, उसके बाद कई और वाहन आग की चपेट में आ गई। लोक नायक जयप्रकाश से मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में 9 की मौत हो चुकी है। कई के घायल होने की सूचना है।

हालांकि अभी इस मामले में पुलिस और किसी जांच एजेंसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विस्फोट के बाद दिल्ली और अन्य राज्यों की सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाके के बाद स्थानीय निवासियों ने बताया कि तेज धमका हुआ और अफरा तफरी मच गई। लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close