×
Uncategorized

दिल्ली: विस्फोट वाली कार के फरीदाबाद से जुड़े तार, सख्ते में आई जांच एजेंसियां

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक कार में धमाका हुआ है। सूचना मिलने पर 9 फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया है।

दिल्ली में हुए धमाके की जानकारी मिलने पर NIA ने जांच की शुरू कर दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनएसजी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर समेत देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि चलती कार में धमाका हुआ है।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस कार में विस्फोट हुआ, वह किसी नदीम के नाम से रजिस्टर्ड है। अभी जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चलती कार में विस्फोट हुआ। लोक नायक जयप्रकाश से मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में अभी तक 9 की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक के घायल होने की सूचना है। धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

फरीदाबाद में मिला विस्फोटक सामग्री
कार का रजिस्ट्रेशन हरियाण का होने की वजह से पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। दिल्ली में हुए कार धमाके की जांच की जा रही है। जिस गाड़ी में धमाका हुआ वो पुलवामा के रहने वाले तारिक को बेची गई थी। तारिक की चॉबी पर रॉयल कार जोन कंपनी का नाम लिखा है। रॉयल कार जोन फरीदाबाद की कंपनी जो पुरानी कार बेचती है। अब जांच एजेंसियां इसलिए सख्ते में आ गए है कि फरीदाबाद से 360 किलोग्राम विस्‍फोटक, गोला बारूद और दो राइफल बरामद हुआ है। जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग के डॉ. आदिल अहमद राठौर की निशानदेही पर विस्‍फोटक बरामद हुआ है। सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि क्‍या पकड़े गए आतंकियों की साजिश दिल्‍ली में एक बड़ा ब्‍लास्‍ट करने की थी? क्या दिल्ली को दहलाने की साजिश थी? आखिर, आतंकियों के मंसूबे क्‍या थे, ये पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों डॉक्टर एक आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close